07 May 2020 01:25 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पीबीएम की संवेदनहीनता का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक तरफ कोरोना इमरजेंसी से जनता बदहाल हो चुकी है, दूसरी तरफ पीबीएम है जो किसी की मृत्यु के बाद शोकग्रस्त परिवारों को प्रताड़ित कर रहा है। लगातार ऐसी शिकायतें पीबीएम के खिलाफ मिल रही है। बुधवार को इंद्रा कॉलोनी निवासी अस्सी वर्षीय गोवर्धनराम अचेत हो गये। जिस पर उन्हें पीबीएम ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर सैंपल लिया गया। रात भर से शव ले जाने का इंतज़ार कर रहे परिजनों पर पीबीएम को तरस ही नहीं आ रहा। यहां शोकाकुल परिवार को कोई संतुष्टिदायक जवाब देना तो दूर बल्कि रिपोर्ट आने के घंटों बाद भी शव नहीं ले जाने दिया जा रहा। मामला वीसी में बैठे पीबीएम अधीक्षक तक पहुंचाने के एक घंटे बाद भी फोन कर शव सुपुर्दगी का आदेश नहीं दिया गया। वहीं 14 नंबर कमरे के कर्मचारियों द्वारा दुखी परिवार से बदसलूकी की जाती है। स्वजन की मृत्यु से दुखी परिवार के साथ पीबीएम का यह रवैया अमानवीय है।
RELATED ARTICLES
27 February 2020 06:08 PM