07 June 2020 11:25 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 8 जून से धार्मिक व पूजा स्थल खुलेंगे, वहीं होटल, रेस्टोरेंट व शॉपिंग मॉल भी एक के बाद एक खुलने जा रहे हैं। लेकिन ओडिशा राज्य सरकार ने इन सबको 30 जून तक प्रतिबंधित कर दिया है। आज एक आदेश जारी कर ओडिशा राज्य सरकार ने कहा है कि तीस जून तक उनके राज्य में मंदिर अथवा अन्य कोई भी धार्मिक स्थल नहीं खोला जा सकेगा। वहीं होटल व रेस्टोरेंट होम डिलीवरी व टेक अवे सिस्टम के लिए अनुमत रहेगी। इसके अलावा शॉपिंग मॉल भी यहां तीस जून तक नहीं खुलेंगे। वहीं तीस जून के बाद की स्थिति पर तीस जून को आदेश दिया जाएगा।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM