29 September 2026 01:00 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा की जिला विशेष टीम(डीएसटी) ने नोखा में सक्रिय एमडी तस्कर को एमडी सहित धर दबोचा है। आरोपी की पहचान सलुंडिया निवासी 19 वर्षीय श्यामसुंदर जाखड़ पुत्र लाभूराम के रूप में हुई है। डीएसटी के अनुसार आरोपी के पास 17.19 ग्राम एमडी मिली है।
ये है पूरा घटनाक्रम: डीएसटी के कांस्टेबल गणेश को तस्कर के संबंध में इनपुट मिला था। डीएसपी सुरेंद्र पचार के नेतृत्व में आरोपी का पीछा किया गया। पक्की सूचना मिलने पर नोखा पुलिस को सूचना दी गई। गश्त कर रही नोखा पुलिस ने एन एच 62, रायसर स्थित होटल महादेव के पास आरोपी को दबोचा गया।
तलाशी में उसके पास 17.19 ग्राम एमडी, दो मोबाइल व 11900 रूपए मिले। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। मामले की जांच पांचू थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ कर रहे हैं। बता दें कि कार्रवाई डीएसटी प्रभारी सुरेंद्र पचार के नेतृत्व में कांस्टेबल गणेश द्वारा की गई है।
RELATED ARTICLES
09 February 2022 09:16 PM