15 August 2021 01:51 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर खाजूवाला में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में कांग्रेस नेत्री सरिता चौहान का काफी क्रेज दिखा। यहां आयोजित शहीद ए आजम भगतसिंह कबड्डी प्रतियोगिता में सरिता चौहान बतौर अतिथि आमंत्रित की गईं थी। प्रतियोगिता में चालीस टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें चुरू की टीम विजेता रही। वहीं खाजूवाला की टीम उप विजेता रही। तृतीय स्थान पर शेरपुर की टीम ने जगह बनाई। विजेता टीमों को सरिता चौहान ने पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता में बीएसएफ सीओ हेमंत यादव, आयोजन कमेटी के सदस्य भोला सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। इस दौरान सरिता ने खिलाड़ियों का हौसला आफजाई किया। उन्होंने खेल प्रतिभाओं उचित माहौल देने की बात की।
बता दें कि सरिता, खाजूवाला विधायक गोविंद राम मेघवाल पुत्री होने के साथ साथ राजनीतिक क्षेत्र में अपना अलग मुकाम रखती है। वें खाजूवाला की प्रधान रह चुकी हैं, वहीं वर्तमान में जिला परिषद सदस्य हैं। इन दिनों खाजूवाला सहित बीकानेर जिले में एक मुखर युवा महिला नेत्री के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है।




RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
20 September 2021 09:19 PM