30 October 2025 06:06 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में छीना-झपटी, लूट व चोरी जैसे अपराध तो रूटीन हो चुके हैं। गुरूवार दोपहर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा के साथ भी छीना झपटी की वारदात हो गई। वंदना सार्दुल स्कूल में दसवीं की छात्रा है। वह छुट्टी होने पर स्कूल से निकली ही थी कि स्कूल के आगे ही दो बाइक सवार बदमाशों ने उसका मोबाइल छीन लिया। झपटमार देखते ही देखते रफूचक्कर हो गये।
वंदना की मां के अनुसार बदमाश जेल रोड़ की तरफ भाग गए। मोबाइल वीवो कंपनी का था। पुलिस को रिपोर्ट दी गई। ख़बर लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल पर तहकीकात कर रही थी। बता दें कि घटनास्थल पर उसके आसपास भारी भीड़ रहती है। कोटगेट से महज कुछ ही कदमों की दूरी पर यह वारदात हुई है ।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 10:27 PM
23 January 2025 11:18 PM