09 June 2020 05:59 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नापासर की महिला के पॉजिटिव आने के साथ ही हलचल मच चुकी है। नापासर के हरिराम मंदिर के पास रहने वाली इस साठ वर्षीय महिला को क्रोनिक डिजिज है। अधिकृत सूत्रों के मुताबिक खून की कमी के कारण सात दिन पहले इसे पीबीएम में खून चढ़ाया गया था। इसके बाद घर चली गई थी। वहीं अभी दो दिनों यह पीबीएम में भर्ती थी। इसे कोरोना संक्रमण किससे और कहां हुआ यह अभी रहस्य है, लेकिन अनुमान है कि पीबीएम से ही यह संक्रमण हुआ हो। बता दें कि इसके परिवार में दस सदस्य हैं, जिनके भी सैंपल लिए जाएंगे। अनुमान है कि इसके प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष संपर्क में आए लोग अधिक हैं।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM