08 March 2020 07:21 PM

चारों पीबीएम रैफर, पुलिस कर रही पीछा
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नोखा में कैम्पर पर पेट्रोल डालकर चार जनों को जिंदा जलाने के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना डूडी हाउस के पास की बताई जा रही है। जिसमें कैम्पर जल गई व गाड़ी में बैठे लोग झुलस गए। सूत्रों के अनुसार आग से झुलसे व्यक्तियों को पीबीएम रैफर किया गया है। जिनमें दो गंभीर बताए जा रहे हैं। किसी रंजिश को लेकर चार लोगों द्वारा घटना को अंजाम देना बताया जा रहा है। पुलिस आरोपियों का पीछा कर रही है।
RELATED ARTICLES
19 December 2021 12:00 AM