11 May 2021 09:01 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना मरीजों की अप्रत्याशित वृद्धि ने अच्छी खासी व्यवस्था को भी बौना साबित कर दिया है। पीबीएम सहित अस्पतालों में बेड की भी समस्या आ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस ने पुलिस लाइन में क्वॉरन्टाइन सेंटर बनाया है। एसपी प्रीति चंद्रा के आदेशानुसार हल्के लक्षणों वाला कोई भी पुलिसकर्मी, अधिकारी व उसके परिवार का सदस्य यहां क्वॉरन्टाइन हो सकेगा। इस कोविड क्वॉरन्टाइन सेंटर में 7 बेड महिला व 8 बेड पुरुषों के लिए है।
हर बेड पर ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर व स्टीमर रखा गया है। शुगर जांच के लिए ग्लूकोमीटर, मेडिसिन किट, मास्क, सेनेटाइजर, ग्लव्ज आदि की व्यवस्था है। क्वॉरन्टाइन मरीजों का प्रतिदिन डॉक्टरी चैकअप होगा। पुलिस लाइन की मैस से नाश्ता, लंच व डिनर सहित पानी की बोतल व टिफिन की भी व्यवस्था रहेगी।
यहां क्वॉरन्टाइन मरीजों की सार संभाल हेतु पुलिस परिवार के सदस्य पीपीई किट में मौजूद रहेंगे।
आदेशानुसार यहां देखभाल हेतु डॉ राजेश धवल (8005888260) सहित नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहेंगे। इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन आर आई इंस्पेक्टर देवकरण व एल ओ चरण सिंह से भी संपर्क किया जा सकता है। सभी वृताधिकारी व थानाधिकारी अपने थाने अथवा ऑफिस कर्मचारियों को लक्षण अनुसार यहां भर्ती करवा सकेंगे।

RELATED ARTICLES
12 October 2020 04:21 PM