23 January 2023 02:01 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के गंगाशहर व रानी बाजार सहित विभिन्न इलाकों में धमाका होने से सनसनी फ़ैल गई। धमाके 1 बजकर 50 मिनट पर हुए। गंगाशहर में चारों तरफ तीन धमाके सुनाई दिए। लोगों के अनुसार ऐसा लगा जैसे छत्त पर भारी भरकम चीज गिरी हो। खिड़कियां भी हिली। खुले में खड़े लोगों का कहना धमाके भयंकर तेज थे। ऐसा लगा जैसे हवेलियां घर आदि गिर ही जाएंगे।
ख़बर लिखने तक पुलिस कंट्रोल रूम के पास कोई सूचना नहीं थी। वहीं मौसम विभाग जयपुर के डायरेक्टर राधेश्याम ने बताया कि अभी तक रडार में भूकंप जैसी कोई एक्टिविटी डिटेक्ट नहीं हुई है। कुछ समय बाद पता चल सकता है।
फिलहाल तेज धमाकों को लेकर रहस्य बना हुआ है।
RELATED ARTICLES
12 January 2021 09:18 PM