22 February 2024 03:11 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर ने एक बार फिर जैसलमेर में इतिहास रच दिया है। बीकानेर की दूसरी बेटी ने ऐतिहासिक मिस मूमल का खिताब जीत लिया है। कुछ देर पहले जैसलमेर के अंतराष्ट्रीय मरू महोत्सव में आयोजित हुई मिस मूमल 2024 का खिताब पारुल विजय ने जीत लिया है। बता दें कि 2023 में यही खिताब बीकानेर की बेटी गरिमा विजय ने जीता। यह इतिहास था, जब मिस मूमल का खिताब जैसलमेर से बाहर निकला और बीकानेर के हिस्से आया। पारुल विजय पूर्व मिस मूमल गरिमा विजय की छोटी बहन है। बीकानेर के लिए यह गौरव का विषय है कि दो बहनों ने बीकानेर का नाम लगातार दूसरी बार रोशन किया है।
RELATED ARTICLES
20 November 2020 06:22 PM