21 February 2022 11:38 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर में नाली की सफाई की मामूली बात को लेकर पड़ोसियों में शुरू हुई कहासुनी खून-खराबे तक पहुंच गई। एक युवक इस मामूली बात पर इतना उग्र हो गया कि पड़ोसी का सिर ही फोड़ डाला। घटना सोमवार शाम बालबाड़ी स्कूल के पास की है। जहां आरोपी गौरव सुराणा ने रघुवीर प्रजापत के सिर पर सरिये से प्रहार किया। रघुवीर लहुलुहान हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गौरव, उसके पिता सुनील व भाई मेहुल सुराणा को गिरफ्तार को गाड़ी में डालकर थाने ले गई। रघुवीर को पीबीएम ले जाया गया। उसके सिर पर 7-8 टांके लगाने पड़े।
पीड़ित ने गंगाशहर थाने में सुनील सुराणा, उसकी पत्नी, बेटे गौरव व मेहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि आरोपियों ने पहले गाली गलौच की। धक्का मुक्की की। मैं दौड़कर घर में घुसा तो वे भी घर में घुस आए। घर में घुसकर मारपीट की। लोहे के सरिये से सिर पर वार किया। बीच बचाव में आई भाई की पुत्री के कंधे पर आरोपी सुनील की पत्नी ने डंडे से वार किया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
20 May 2020 01:53 PM