09 August 2021 09:18 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर में सांड की वजह से हुई सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। मामला नोखा रोड़ माणक गेस्ट के सामने का है। सुबह 8 बजे भीनासर लखारा गली निवासी कैलाश पुत्र सोहनलाल लखारा मोटरसाइकिल में घर से रवाना हुआ। नोखा रोड़ पर अचानक आए सांड से टकरा गया। इसी दौरान आ टैक्सी आ रही थी, जिसकी चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया। गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान चारण ने बताया कि पीबीएम में दौराने इलाज उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अज्ञात टैक्सी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
RELATED ARTICLES
07 March 2020 03:53 PM