13 July 2020 08:51 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजस्थान की सियासत में सोमवार का दिन चौंकाने वाला हो सकता है। सुबह साढ़े दस बजे अशोक गहलोत विधायक दल की बैठक लेंगे। गहलोत का दावा है कि इस बैठक में बहुमत जितने विधायक शामिल होंगे, वहीं एक ऑफिशियल वाट्सअप ग्रुप में पायलट द्वारा किए गए मैसेज से यह दावा ग़लत साबित होता दिख रहा है। विवाद की गंभीरता इससे भी समझी जा सकती है कि इस बैठक के बाद विधायकों को जयपुर के दिल्ली रोड़ स्थित एक होटल में रखा जाएगा, यानी फिर बाड़ा बंदी होगी। इन सारी तैयारियों से लगता है कि गहलोत भी कहीं न कहीं माजरा समझ चुके हैं। अब सबकी नज़रें पायलट पर है, क्योंकि पायलट का फैसला ही सत्ता परिवर्तन के लिए निर्णायक साबित होगा।
RELATED ARTICLES
28 February 2021 10:44 PM