14 February 2026 04:29 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में चोरों, झपटमारों व लुटेरों के काम में काफी तेजी चल है। पिछले कुछ समय से ऐसे बदमाशों को नियंत्रण में लेना पुलिस के लिए बड़ा चैलेंज बन चुका है। इन सबके पीछे नशा, बेरोजगारी व और कामचोरी मुख्य कारण माने जा रहे हैं।
अब गंगाशहर थाना क्षेत्र की एक फैक्ट्री को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया है। मामला उदयरामसर का है। गंगाशहर पुरानी लाइन निवासी विजय बोथरा ने गंगाशहर थाने में परिवाद दिया है।
बताया जा रहा है कि चोरी बीती रात 12 बजे से अलसुबह 4-5 बजे के बीच हुई है। अज्ञात चोर कई तरह की मशीनें चुराकर ले गए। चोरी हुए माल की अनुमानित कीमत दो लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES
18 March 2021 08:54 PM