02 December 2021 12:07 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता की तैयारियां जोरों पर है। जिला बास्केटबॉल संघ ने रजिस्ट्रेशन की हेतु भी सूचना जारी कर दी है। संघ के अनुसार 4 व 5 दिसंबर को स्थानीय डॉ करणी सिंह स्टेडियम में प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतिभागिता के इच्छुक खिलाड़ियों को 3 दिसंबर तक अपना आवेदन करना होगा। बालिका वर्ग के आवेदन निशा लिंबा व संपत्त राठौड़ को जमा करवाने होंगे। वहीं बालक वर्ग के आवेदन आनंद सिंह राजवी व भैरूं रतन पुरोहित को जमा करवाने होंगे।
प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का जिला स्तरीय टीम में चयन होगा। यही टीम 17 से 19 दिसंबर को बीकानेर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना जलवा दिखाएगी।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM