23 December 2020 09:46 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पीबीएम में इलाज करवाने आए व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। श्रीडूंगरगढ़ के ठुकरियासर निवासी मूलाराम सारण मंगलवार को अपने पुत्र के साथ पीबीएम आए थे। डॉक्टर को दिखाने के बाद पुत्र दवाईयां लेने गया, वापिस लौटा तो मूलाराम गायब थे। इसके बाद जयपुर रोड़ वैष्णो धाम के समीप एक होटल में मूलाराम को अंतिम बार देखा गया।

सीसीटीवी फुटेज से इसकी पुष्टि भी हुई। बताया जा रहा है कि मूलाराम मानसिक विक्षिप्त है। उम्मीद है कि वे बीकानेर क्षेत्र में ही कहीं हैं। परिजनों ने अपील की है कि अगर वे कहीं दिखे तो उन्हें सूचित करें। अगर आपको मूलाराम कहीं दिखे तो उन्हें अपने पास बिठाकर इन नंबरों (9784151748,6376349017)पर सूचित करें। ख़बर आगे से आगे भेजें, आपकी मदद से मूलाराम अपने परिजनों तक पहुंच सकते हैं।
RELATED ARTICLES
07 September 2021 11:30 PM