13 July 2026 12:50 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक बेटे ने मां की हत्या कर दी। मामला श्रीडूंगरगढ़ के बाना का है। जहां देर रात तीन बजे 70 वर्षीय गीता देवी पत्नी कन्हैयालाल स्वामी को उसी के सगे बेटे ने मार दिया।
थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि आरोपी 45 वर्षीय रामनिवास पुत्र कन्हैयालाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सोई हुई थी मां और कर दिया वार: थानाधिकारी कश्यप सिंह के अनुसार शनिवार रात गीता देवी व उसका पति घर की चौकी पर सो गए थे। देर रात करीब तीन बजे आरोपी रामनिवास ने नींद में सोई हुई मां के सिर पर लाठी से वार कर दिया। वार इतना जोर का था कि गीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
-पागल बताया जा रहा आरोपी: कश्यप सिंह के अनुसार आरोपी पुत्र की मानसिक रूप से विक्षिप्त है। वह कोई काम नहीं करता है। अभी तक की जांच में मां बेटे के बीच कोई विवाद भी सामने नहीं आया है।
-तीन पुत्र मगर दो थे दूर: पुलिस के अनुसार गीता देवी के तीन बेटे हैं। जिसमें दो अलग रहते हैं। आरोपी पुत्र ही माता पिता के साथ रहता है।
बता दें कि एक पुत्र द्वारा मां की हत्या का अपने आप में यह बीकानेर जिले का पहला मामला है।
RELATED ARTICLES
23 September 2026 11:43 PM
24 June 2026 02:32 PM