20 November 2025 11:54 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। कुछ देर पहले जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के वल्लभ गार्डन में 8-10 युवकों के बीच मारपीट हो गई। एक युवक ने चाकूबाजी भी की। चाकूबाजी में दो युवक घायल हुए बताते हैं। हालांकि जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस के सीआई विक्रम तिवारी ने एक युवक के घायल होने की पुष्टि की है। तिवारी के अनुसार वल्लभ गार्डन में कुछ युवक लड़े। गणेश नाम के युवक पर चाकू चलाने का आरोप है। गणेश की तलाश की जा रही है। वहीं सर्वेश नाम का युवक घायल हुआ। उसके सिर के पीछे के हिस्से पर चोट लगी।
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक दो युवकों के टांके लगाए गए। विक्रम तिवारी ने कहा कि जांच के बाद ही वास्तविक कारणों की पुष्टि होगी। आरोपी बदमाश प्रवृति का ही बताया जा रहा है।
RELATED ARTICLES
14 November 2024 09:38 PM