06 May 2023 01:05 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवती व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बीछवाल थाना क्षेत्र निवासी से जुड़ा है। सीआई महेंद्र दत्त शर्मा ने बताया कि आरोपियों ने बज्जू हाल समता नगर निवासी श्यामसुंदर डेलू के कमरे पर जाकर मारपीट की। श्यामसुंदर पीबीएम में भर्ती हैं। जांच में सामने आया कि मामला ब्लैकमेलिंग का है। परिवादी ने आरोप लगाया है कि बेनीसर निवासी 25 वर्षीय रेवंती उर्फ रितु पुत्री रामकिशन गोदारा उसके साथ चार वर्षों से रिलेशन में थी। इस दौरान उसे दस लाख रूपए भी दिए। पैसे वापिस देने बजाय और पैसे मांगने लगी। उसे बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी दी। अब आरोपी युवती अपने साथी श्रीमाधोपुर, सीकर निवासी 24 वर्षीय नितेश पुत्र कर्मचंद कुडी के साथ उसके कमरे पर आई। उसके साथ मारपीट की। सीआई ने बताया कि युवती जयपुर रहती है।
शर्मा ने बताया कि आरोपी युवती व युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ धारा 384, 388, 389, 323, 341, 120बी व 34 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर शारदा को दी गई है।
RELATED ARTICLES
31 December 2023 10:54 PM