27 January 2021 11:58 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नयाशहर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी मुन्ने खां को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मुन्ने खां, उसके पुत्र मुख्तियार सहित तीन अन्य लोगों पर मुक्ताप्रसाद निवासी विवाहिता ने बार बार दुष्कर्म का आरोप लगाया था। परिवादिया ने रिपोर्ट में बताया कि उसके घरवालों की अनुपस्थिति में मुन्ने खां कॉल्ड ड्रिंक लेकर उसके घर आया था। विश्वास में कॉल्ड ड्रिंक पी ली। लेकिन पीते ही सुध बुध खो बैठी, होश आया तो पता चला उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। मुन्ने खां ने पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को भी बताने पर उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वीडियो की आड़ वह स्वयं व उसके साथी बार बार उससे दुष्कर्म करते हुए। नयाशहर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
RELATED ARTICLES
10 October 2024 07:31 PM