25 February 2022 08:12 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 26 फरवरी को बीकानेर नगरीय क्षेत्र के बड़े भाग की बत्ती गुल रहेगी। बीकेईएसएल के अधीक्षण अभियंता के अनुसार पहली कटौती सुबह आठ बजे से 11 बजे तक होगी। इससे पवनपुरी का ब्लॉक-आई, ब्लॉक-के, ब्लॉक-एच, वल्लभ गार्डन व इसके आस पास क्षेत्र तथा भारत युवा संस्थान के पास का क्षेत्र प्रभावित होगा।
वहीं दूसरी कटौती सुबह 10 बजे से 12 बजकर 30 मिनट तक होगी। इसके तहत विद्याधर नगर, गुरुनानक नगर, धीरज विहार व गेमना पीर रोड़ क्षेत्र प्रभावित होगा।
अभियंता के अनुसार यह कटौती नई लाइन का कार्य करने हेतु की जा रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं को बिजली से जुड़े अपने आवश्यक पहले ही निपटा लेने चाहिए।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
11 July 2020 11:27 AM