22 March 2020 11:04 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोटगेट पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन कर शादी समारोह करने वाले व्यक्ति सहित भवन सचिन को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी धरम पूनिया ने बताया कि बीती रात इतल्ला मिली कि जेल वैल स्थित सामुदायिक भवन में विवाह समारोह चल रहा है। जिस पर भजनलाल उनि मय जाब्ते ने मौके पर दबिश देते हुए पूछताछ की। भवन में करीब नब्बे लोग एकत्र हुए थे। यहां शाहरुख उर्फ कालू अपनी नवासी की शादी अपने भुआ के दोहिते शाहरुख से करवाने वाला था। लेकिन बारात से पहले ही पुलिस ने शाहरुख खान उर्फ कालू, भवन सचिव व अन्य को दबोच लिया। आरोपियों पर धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
RELATED ARTICLES
31 December 2021 12:18 PM