02 August 2025 09:58 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सांप हमेशा ही मानव जाति के लिए जानलेवा खतरा रहे हैं। हर वर्ष सांप के काटने से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी काफी बड़ा है। बीकानेर में भी सांप हमेशा से ही बड़ा खतरा रहे हैं। इन दिनों इन सांपों ने बीकानेर की सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों की नींदे उड़ा रखी है। विद्यार्थी भय में जी रहे हैं।
दरअसल, मेडिकल कॉलेज की एस आर हॉस्टल में पिछले कुछ दिनों में कई बार खतरनाक सांप घुसने की ख़बर मिल रही है। बार बार सांप निकलने से विद्यार्थी डरे हुए हैं। डरे भी कैसे नहीं, जो सांप हॉस्टल में घुस रहे हैं वे जहर उगलने के मामले में काफी कुख्यात हैं।
मूक शिकारी डरा रहे विद्यार्थियों को: प्राप्त जानकारी के अनुसार एस आर हॉस्टल में कभी सॉ स्केल्ड वाइपर निकल रहे हैं तो कभी कॉमन करेत सांप निकल रहे हैं। बता दें कि ये दोनों ही सांप बेहद ख़तरनाक माने जाते हैं। सॉ स्केल्ड वाइपर को राजस्थान में बांडी कहा जाता है। वहीं कॉमन करेत को विश्वभर में मूक शिकारी के नाम से भी जाना जाता है।
-अगर नहीं दिया ध्यान तो हो सकती है अनहोनी: सांपों का बार बार हॉस्टल परिसर में घुसना बड़ी अनहोनी का कारण बन सकता है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए।
-आसपास पसरा है जंगल, नहीं होती सफाई: दरअसल, मेडिकल कॉलेज की इस हॉस्टल के आसपास जंगल पसरा हुआ है। इसके अतिरिक्त यहां बिल होने की ख़बर भी है। ऐसे में यहां सांपों का बसेरा है।
-मेडिकल कॉलेज व पीबीएम परिसर में सांपों की भरमार: केवल एस आर हॉस्टल ही नहीं अन्य हॉस्टल्स में भी सांपों का आना जाना लगा रहता है। ग्रीष्म ऋतु में सांप निकलने के मामले बढ़ जाते हैं। कहीं कहीं सिस्टम की अनदेखी भी इस खतरे का कारण है वरना ऐसी कौन-सी समस्या है जिसका समाधान नहीं हो सकता।


RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
30 March 2022 01:15 PM