09 August 2021 03:57 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। करणी महाराजा बस द्वारा होटल हरासर हवेली की कार्मिक पर बस चढ़ाने का मामला सामने आया है। महिला के पर्चा बयान पर करणी महाराजा के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। मामला सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कीर्ति स्तंभ का है। थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा ने बताया कि सुबह आठ बजे हरासर हवेली की सफाई कर्मी शारदा देवी पत्नी बंशीलाल वाल्मीकि इंदिरा कॉलोनी अपने घर लौट रही थी। तभी यह हादसा हुआ। बस नंबर आरजे 19 पी 6808 ने शारदा देवी के पैर पर बस चढ़ा दी। महिला का पैर कुचलकर चालक बस वही फरार पर छोड़कर फरार हो गया सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला ने पर्चा बयान में बताया है कि बस चालक ने लापरवाही से बस चलाकर पैर कुचला। महिला पीबीएम में भर्ती है। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
23 August 2020 11:05 PM