19 September 2020 12:23 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। दबंगई की काली दुनिया की ओर बढ़ रहे एक नवयुवक को कोतवाली पुलिस ने हथियार सहित दबोचा है। कोतवाली पुलिस को रामपुरा बस्ती की गली नंबर एक के इस युवक के पिस्टल खरीदने की जानकारी मिली थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाधिकारी नवनीत सिंह ने एएसआई भानीराम मय कानि सोनू शर्मा व कानि चंद्र प्रकाश की टीम को जांच में लगाया। सूचना की पुष्टि होने पर आरोपी 19 वर्षीय मुकेश मेघवाल पुत्र किशनलाल को अवैध पिस्टल सहित दबोचा लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी जोधपुर से यह पिस्टल लाया था। रामपुरा की किसी नवजात गैंग का यह सदस्य किस उद्देश्य से यह पिस्टल लाया यह अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन आरोपी को भाईगिरी का नशा चढ़ चुका था। ऐसे में यह पिस्टल कभी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
RELATED ARTICLES
16 March 2021 12:26 PM