08 October 2021 01:29 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। देहात कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष व पूर्व सरपंच प्रतिनिधि मेघसिंह राजपूत पर हिम्मटसर में हुए हमले के प्रकरण ने नोखा सहित बीकानेर में खलबली मचा दी है। मामले में अब तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है, ना ही किसी को राउंड अप किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मेघसिंह ने अब तक पर्चा बयान नहीं दिया है। मेघसिंह पीबीएम में भर्ती है। उसके एक पैर में दो, दूसरे पैर में एक व एक हाथ में एक मेजर फ्रैक्चर है। चिकित्सकों ने इन फ्रैक्चर का इलाज ऑपरेशन ही बताया है। सर, नाक व पेट पर बाहरी चोटें आईं हैं। मेडिकल रिपोर्ट में अंदरूनी चोटें नहीं आईं हैं। वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
दूसरी तरफ राजपूत समाज नोखा थाने का घेराव करने वाला है। थाने के आगे भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक हमलावरों में पुलिस का एक सिपाही(कांस्टेबल) भी शामिल है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। यह सिपाही बीकानेर में ही नॉन फील्ड तैनात बताया जा रहा है। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है।
बीती शाम हिम्मटसर में हुए इस खौफनाक हमले ने नोखा पुलिस की कानून व्यवस्था को तो नाकाम साबित किया ही, मानवता को भी शर्मसार किया। हमला हिम्मटसर पुलिस चौकी से महज पचास मीटर की दूरी पर ही हुआ था। हमलावरों से चार गुना हट्टे-कट्टे आम व्यक्ति भी मौके पर मूकदर्शक बने दिखाई दिए। किसी ने बीच बचाव करने की हिम्मत नहीं की। लाठियों से किए गए हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
बता दें कि कानून व्यवस्था बनाने व अपराध रोकने में नोखा पुलिस जिले की सबसे नाकाम पुलिस साबित हो रही है। दो दिन पूर्व ही एक अपराधी पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया था। वो तो पुलिस की किस्मत अच्छी रही कि कुछ ही देर में वह वापिस पुलिस के हाथ लग गया।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 10:27 PM
01 January 2021 07:54 PM