15 July 2026 04:42 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बीकानेर ने पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के डिप्टी जनरल मैनेजर को घूस लेते रंगे हाथों धर दबोचा है। एसीबी के इंद्र कुमार के अनुसार डीजीएम देवेश कुमार सिंह ने ठेकेदार सुनील कुमार से रिश्वत मांगी।
सुनील ने बीकानेर एसीबी एसयू को शिकायत दी कि डीजीएम देवेश कुमार सिंह द्वारा एक लाख रूपए की रिश्वत मांगी जा रही है। उसकी फर्म का बिजली लाइन बिछाने का ठेका है।
इसके तहत लाइन की जगह फाउंडेशन व अर्थिंग का काम करना था। इस काम को बिना रुकावट करने देने के बदले एक लाख रूपए की मांग की है। एसीबी एसीपी आशीष कुमार ने शिकायत का सत्यापन करवाया तो नब्बे हजार में सौदा तय हुआ।
एसीबी ने आज श्रीगंगानगर रोड़ स्थित ज्योति होटल में आरोपी मैनेजर को 90 हजार लेते रंगे हाथों धर दबोचा। बताया जा रहा है कि आरोपी मूलतः देहरादून का है। वह वर्तमान में बीकानेर पोस्टेड है।
उल्लेखनीय है कि यह कार्रवाई एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर की गई है।

RELATED ARTICLES
16 January 2026 03:07 PM