08 June 2020 11:00 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आधीरात के बाद बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ की संगरिया पुलिस ने एक गोदाम में दबिश देकर दो तस्करों सहित 13.5 किलो डोडा-पोस्त बरामद किया। संगरिया थानाधिकारी इन्द्र कुमार को दौराने गश्त भनक लगी कि इंडस्ट्रियल एरिया के आर एस डब्ल्यू सी गोदाम में कोई है। इस पर गोदाम में दबिश देते हुए तलाशी ली गई तो वहां डोडा मिला। यहां से गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान 24 वर्षीय मुकेश पुत्र कृष्ण कुमार निवासी सिरसा, हरियाणा व 46 वर्षीय दविन्द्र सिंह उर्फ मिन्टू पुत्र नामदेव सिंह निवासी भटिंडा के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
RELATED ARTICLES
10 February 2021 02:31 PM