22 July 2021 10:50 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में लगातार दूसरे दिन भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप आज सुबह 7 बजकर 42 मिनट पर आया। मौसम विभाग के अनुसार इसकी तीव्रता 4.8 मैग्नीट्यूड थी, वहीं गहराई 15 किलोमीटर। भूकंप का केंद्र पाकिस्तान होने की वजह से बीकानेर खतरे से बाहर रहा। विभाग के अनुसार भूकंप के केंद्र बीकानेर से पश्चिम की ओर 413 किलोमीटर पर पाकिस्तान में था। बुधवार को आए भूकंप का केंद्र भी पाकिस्तान ही था। विभाग के अनुसार भूकंप के केंद्र से कुछ किलोमीटर तक ही खतरा रहता है।
RELATED ARTICLES
03 February 2021 11:48 AM