29 October 2020 06:11 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गोलीबारी के हॉट स्पॉट बन चुके नयाशहर थाना क्षेत्र के एक हथियारधारी को डीएसटी ने दबोचा है। आरोपी का नाम 25 वर्षीय मूलचंद पुत्र मोहनराम सारण बताया जा रहा है। अधिकृत सूत्रों के मुताबिक आरोपी छत्तरगढ़ का है व वर्तमान में मुक्ताप्रसाद कॉलोनी के सेक्टर 12/84 में रहता है। आरोपी के पास से एक अवैध देशी कट्टा जब्त किया गया है। आरोपी द्वारा यह कट्टा किससे खरीदा गया यह अभी पता नहीं चृ पाया है। बता दें कि एसपी प्रहलाद सिंह कृष्णियां की जिला स्पेशल टीम को सूचना मिली थी, जिस पर टीम प्रभारी आरपीएस ईश्वर सिंह के निर्देशन में इंस्पेक्टर वेदपाल शिवरान मय टीम ने तहकीकात शुरू की।

जिसमें एएसआई पर्वत सिंह, कांस्टेबल धारा सिंह, कांस्टेबल बिट्टू कुमार, कांस्टेबल श्रीराम, डीआर पूनम व साईबर सैल के कांस्टेबल दिलीप सिंह की आसूचना व सहयोग से नयाशहर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्त में ले लिया। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आरोपी छोटा सा प्यादा है। हथियारों के इस खेल का वजीर कौन है व इसके बीच में कितने हाथी घोड़े ऊंट आदि है इसकी कोई जानकारी पता नहीं लगी है। अब देखना यह है कि पुलिस आरोपी का चालान कर इतिश्री करती है या तह तक जाकर रोज़ का सरदर्द मिटाती है।
RELATED ARTICLES
16 March 2020 05:19 PM