02 November 2022 10:41 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय स्कूल ऑफ लॉ के पंचवर्षीय पाठ्यक्रम बीए एलएलबी की फ्रेशर पार्टी का आयोजन विश्वविद्यालय प्रांगण में हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम अधिकारी डॉ सीमा जैन ने बताया कि सीनियर स्टूडेंट्स द्वारा जूनियर स्टूडेंट का स्वागत और परिचय रैंप वॉक के साथ किया गया। पार्टी में विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के तहत नृत्य, गायन, कविताओं के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। साड़ी बांधो प्रतियोगिता में आकाशदीप, बैलून प्रतियोगिता में योगेंद्र, पुशअप प्रतियोगिता में शिवलाल, पेपर डांस प्रतियोगिता में अर्पिता भाटी विजेता रहे। इसी क्रम में रैंप वॉक से आकांक्षा बिस्सा मिस फ्रेशर, कनव मिस्टर फ्रेशर रहे। प्रिया चौधरी मिस पर्सनेलिटी, शिवलाल मिस्टर पर्सनेलिटी रहे।
अर्पिता भाटी मिस एंटरटेनमेंट और चंद्रकांत मिस्टर एंटरटेनमेंट रहे। साथ ही प्रिया मीणा बेस्ट डांसर और सुहानी दीक्षित बेस्ट स्पीकर के खिताब से नवाजे गए। कार्यक्रम का निर्देशन संकाय सदस्य मेहा खिडिय़ा ने किया। संचालन रिंकी चावला, स्नेहा व्यास, प्रवेंद्र सिंह और यशवर्धन सिंह राठौड़ ने किया। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर वीके सिंह, डायरेक्टर स्कूल ऑफ लॉ डॉ राजाराम चॉयल, कोऑर्डिनेटर डॉ. धर्मेश हरवानी, डॉ कप्तान चंद, डॉ भरत जाजड़ा, डॉ दुर्गा चौधरी, डॉ. सतपाल मेहरा, अनिता कुमावत, अल्पना शर्मा आदि उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
14 April 2020 03:36 PM