01 December 2020 09:02 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नोखा-नागौर रोड़ पर हुई सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर घायल हो गए। तीनों को नोखा में प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर कर दिया गया है। नोखा थानाधिकारी अरविंद सिंह शेखावत ने बताया कि चरखड़ा निवासी पवन व जेठाराम एक मोटरसाइकिल पर सवार थे, वहीं दूसरी मोटरसाइकिल पर नाल निवासी धीरज सिंह सवार था। पुलिस के अनुसार दोनों में आमने सामने की भिड़ंत हुई। पुलिस के अनुसार तीनों घायल बोल नहीं रहे थे। तीनों सीरियस बताए जा रहे हैं। ख़बर लिखने तक तीनों को बीकानेर रवाना किया जा रहा था।
RELATED ARTICLES
11 February 2021 09:07 PM