02 March 2020 08:07 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। शादी से पहले के संबंधों के बाद नाबालिग ने आज एक बच्ची को जन्म दिया है। चुरू के सांडवा थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय नाबालिग की शादी हाल ही में नागौर जिले में हुई थी। जिसने आज नागौर जिले के एक अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। लेकिन बच्ची के जन्म के बाद हुए चौंकाने वाले खुलासों ने खुशियों पर पानी फेर दिया। पता चला कि यह बच्ची परिवादिया के शादी पूर्व संबंधों से पैदा हुई है। चौंकाने वाली बात यह है कि बच्ची का पिता परिवादिया का पिता नहीं है। नाबालिग महिला ने रणजीत जाट पर आरोप लगाया है। आरोप है कि परिवादिया की शादी से पहले रणजीत के उससे संबंध थे वे बाद में शादी कहीं और कर दी गई। पुलिस ने शादी से पूर्व नाबालिग से संबंध बनाने के आरोपी पर दुष्कर्म की धारा 376 भादंसं, पोक्सो एक्ट व एससी एसटी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 10:27 PM
19 October 2020 11:39 PM