02 July 2020 11:47 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र की पुरानी लाईन में चोरी का मामला सामने आया है। घटना बीती रात करीब 2:20 बजे से 3:50 बजे के बीच की है। बाबा रामदेव रोड़ स्थित विमलचंद दफ्तरी के यहां चोरों ने हाथ साफ किए, वहीं विमलचंद के चाचा मगनमल के बंद मकान के ताले भी तोड़े। घर के सदस्य अपने बाहरी कमरे में सोये थे, इसी बीच अंदर के कमरों में रखे सोने चांदी के आभूषणों सहित नकदी गायब कर दिए गए। विमलचंद के अनुसार करीब सौ-सवा सौ ग्राम सोने के आभूषण, पांच ग्राम चांदी की वस्तुएं, एक लाख पैंतीस हजार नकदी व दस-बारह आर्टीफीशियल ज्वैलरी के सैट चोरी हुए हैं। सुबह सूचना पर गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पीछे की गली में लगे कैमरे में दो संदिग्ध कैद हुए हैं। ये दोनों विमलचंद के परिवार के तीसरे घर से होते हुए दूसरे घर पहुंचे। जहां एक कमरे का ताला व एक दरवाजा तोड़ा, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला तो विमलचंद के घर में घुसे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
RELATED ARTICLES
20 February 2022 08:27 PM