31 July 2020 11:35 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नाबालिग लड़कियों से प्रेम करने और उन्हें भगा ले जाने से युवक बाज़ नहीं आ रहे हैं। इतना ही इसके बाद शारीरिक संबंध भी बेख़ौफ़ बनाते हैं। नोखा थाना क्षेत्र से ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें इस पूरी वारदात के बाद आरोपी छिपते छिपते अहमदाबाद जा पहुंचा, लेकिन पुलिस से बच ना सका। 9 जुलाई को नाबालिग के पिता ने थाने में परिवाद देते हुए बताया था कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री रात को घर में सोई हुई थी, इसी दौरान जोधपुर सेवकी निवासी जसवीर सिंह पुत्र शैतान सिंह उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज बालिका की तलाश शुरू की और दूसरे ही दिन उसे दस्तयाब कर लिया। लेकिन आरोपी फरार हो गया। इसी दौरान आरोपी ने इंस्टाग्राम से बालिका को केस वापिस लेने की बात कही तथा केस ना उठाने पर जान से मार देने की धमकी दी। थानाधिकारी अरविंद शेखावत ने आरोपी को ट्रेस करते हुए पुलिस टीम अहमदाबाद भेजी। जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बालिका के बयान पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
RELATED ARTICLES
23 February 2023 10:38 PM