04 July 2021 10:58 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र के भीनासर में हुए विक्रम नायक हत्याकांड के सात आरोपियों में से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच कर रहे सीओ सदर पवन भदौरिया ने बताया कि कुंभाराम नायक, अर्जुन व बंटी को आज शाम गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं अन्य चार आरोपी राउंड अप चल रहे हैं। पुलिस उनकी भूमिका की जांच कर रही है।
बता दें कि विक्रम की हत्या का आरोपी अर्जुन भी मारपीट में गंभीर घायल हुआ था। उसकी तरफ से मृतक विक्रम, उसके साले युवराज सहित दो अन्य के खिलाफ धारा 307 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज है।
RELATED ARTICLES
24 February 2022 12:48 AM