11 July 2024 08:52 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजस्थान फुटबॉल चैंपियनशिप 2024 के दूसरा दिन भी रोमांच भरा रहा। गुरूवार को कुल आठ मैच हुए, जिसमें राजस्थान की 16 टीमों ने मुकाबला किया। आयोजन समिति के सह-समन्वयक भैरू रतन ओझा ने बताया कि दूसरे दिन बारां ने अजमेर को 1 - 0 से, उदयपुर ने श्रीगंगानगर को 2 - 0 से, जयपुर ने जोधपुर को 5 - 1 से, सीकर ने नागौर को 4 - 0 से, हनुमानगढ़ ने कोटा को 3 - 0 से, सवाईमाधोपुर ने करौली को 2 - 0 से, अलवर ने धौलपुर को 1 - 0 से बीकानेर ने दौसा को 6 - 0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अब शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले होंगे।
उल्लेखनीय है कि यह पहला मौका है जब बीकानेर में फुटबॉल की राज्य स्तरीय चैंपियनशिप आयोजित हुई है। जिला फुटबॉल संघ बीकानेर, तीसरी बटालियन आरएसी बीकानेर व बीकानेर फुटबॉल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस चैंपियनशिप में राजस्थान के कुल 29 जिलों ने हिस्सा लिया है। अंडर-14 आयु वर्ग के बालकों का फुटबॉल खेल देखने लायक होता है। यह चैंपियनशिप 13 जुलाई तक चलेगी।
RELATED ARTICLES
07 December 2023 08:29 AM