18 December 2021 09:46 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सीवरेज वॉटर के कुप्रबंधन के मामले में नोखा नगर पालिका को पचास लाख रूपए का फटका लगा है। एनजीटी ट्रिब्यूनल ने सितंबर में एक आदेश जारी कर कहा था कि नोखा पालिका तुरंत प्रभाव से कलेक्टर कार्यालय में पचास लाख रूपए का हर्जाना जमा करवाए। दरअसल, भंवर लाल भार्गव ने एनजीटी में पालिका के खिलाफ शिकायत की थी। कहा था कि पालिका द्वारा सीवरेज का पानी बिना अनुपचारित किए फैलाया जा रहा है। जिससे विभिन्न प्रकार के प्रदूषण हो रहे हैं, मानव स्वास्थ्य को खतरा पैदा हो रहा है। अधिवक्ता विनायक चितलांगी व रवैल भारतीय के अनुसार एनजीटी ने एसटीपी लगाकर समाधान के निर्देश दिए थे, मगर पालिका ने निर्देशों की पालना नहीं की। इस पर सितंबर में एनजीटी ने पालिका पर पचास लाख का हर्जाना निकाला। पालिका ने हाईकोर्ट के चक्कर निकाले मगर आदेश में बदलाव नहीं करवा पाए। अब पचास लाख रूपए जमा करवाए गए हैं।
वहीं अधिवक्ता चितलांगी व भारतीय ने कहा कि कानून की पालना के लिए सभी समान रूप से बाध्य हैं। अब उम्मीद है कि सोई हुई पालिका समाधान की ओर प्रयास करेगी।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
21 October 2026 01:33 PM