10 June 2020 03:32 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोतवाली थाना क्षेत्र में लूट की वारदात होने की शिकायत हुई है। थानाधिकारी नवनीत सिंह के अनुसार साधासर निवासी राजाराम सोनी ने पुलिस को बताया है कि वह रामपुरिया हवेली वाली रोड़ पर पैदल चल रहा था, तभी मोटरसाइकिल सवार उसका थैला लूटकर ले गया। परिवादी के अनुसार थैले में अस्सी हजार रूपए थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जिसमें पास से गुजरती दो मोटरसाइकिल दिखी है लेकिन लूट होना स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं मोटरसाइकिल के नंबर भी नहीं दिखाई दे रहे हैं। ख़बर लिखने तक पुलिस जांच कर रही थी।
RELATED ARTICLES
24 May 2020 04:00 PM