15 June 2021 08:14 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना की गति धीमी पड़ने के साथ ही रेलगाड़ियां पटरियों पर दौड़ने लगी है। रेलवे ने आज फिर रुकी हुई दस ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दे दी है। वहीं आठ ट्रेनों के फेरे भी बढ़ा दिए गए हैं।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी, भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस, राजकोट-दिल्ली सराय, दिल्ली सराय-राजकोट, बांद्रा टर्मिनस-जयपुर, जयपुर-बांद्रा टर्मिनस, अहमदाबाद-श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा, श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा-अहमदाबाद, बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस व बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर बुधवार से पुनः प्रारंभ हो रही है।
वहीं बीकानेर-दिल्ली सराय, दिल्ली सराय-बीकानेर , श्रीगंगानगर-दिल्ली स्पेशल, दिल्ली-श्रीगंगानगर स्पेशल, दिल्ली-बठिंडा स्पेशल, बठिंडा-दिल्ली स्पेशल, दिल्ली सराय-जोधपुर/डेगाना, जोधपुर/डेगाना-दिल्ली सराय के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। ये आठों ट्रेनें अब द्वि साप्ताहिक की बजाय प्रतिदिन चलेगी।
ऐसे में महत्वपूर्ण रूट पर अब यात्रा पहले जैसे ही आसान हो जाएगी। देखें ट्रेन नंबर सहित सूची---

RELATED ARTICLES
26 October 2026 10:27 PM
02 September 2021 06:21 PM