20 April 2022 11:18 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। इस वक्त की बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जसरासर पुलिस ने स्प्रिट वाली जहरीली शराब बनाने की फैक्ट्री पर दबिश दी है। सूत्रों के मुताबिक यह फैक्ट्री बैरासर में मिली है। जसरासर थानाधिकारी देवीलाल सहारण मय टीम ने यह कार्रवाई की बताते हैं। सूत्रों के मुताबिक फैक्ट्री जसरासर थाने के हिस्ट्रीशीटर मुकेश बैरासर की है। हालांकि वह मौके पर नहीं मिला। फैक्ट्री में 6 ड्रम स्प्रिट, दो सीलिंग मशीनें, पव्वे, ढ़क्कन व टंकियों सहित कई सामान मिले हैं। ख़बर लिखने तक पुलिस मौके पर थी।
RELATED ARTICLES
09 September 2020 11:18 PM