20 May 2020 09:26 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में आए दिन तस्करों के छक्के छुड़ा रही जिला स्पेशल टीम ने अब एक अफीम तस्कर को रंगे हाथों दबोचा है। डीएसटी के प्रभारी सीआई रमेश सर्वटा की सूचना पर नोखा पुलिस ने नोखा के जैन चौक निवासी मोहित जैन पुत्र विजयराज जैन को दबोचा है। आरोपी से छ: सौ ग्राम अफीम बरामद हुई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह अफीम का दूध कहां से लाया था और किसे सप्लाई करने वाला था। उल्लेखनीय है कि आईजी जोस मोहन द्वारा गठित व एसपी प्रदीप मोहन शर्मा के निर्देशन में काम कर रही डीएसटी के प्रभारी रमेश सर्वटा ने अवैध गोरखधंधों की कमर तोड़ कर रख दी है।
RELATED ARTICLES
22 January 2024 11:02 PM