30 April 2022 04:11 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। खड़े ट्रक व मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल चालक गंभीर घायल हो गया। मामला लूणकरणसर के 276 आरडी का है। सूत्रों के मुताबिक हाइवे पर एक खराब हुआ ट्रक खड़ा था। मोटरसाइकिल इसी खड़े ट्रक में जा घुसा। घायल को टाइगर फोर्ट के महिपाल सिंह व राज कायल ने स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान खोडाला निवासी ईमीलाल पुत्र रामलाल के रूप में हुई।
अस्पताल ने प्राथमिक इलाज के बाद घायल को पीबीएम रेफर कर दिया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES
26 October 2026 10:27 PM