13 April 2022 11:53 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। भगवान महावीर के 2621 वें जन्म कल्याणक पर आयोजित कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हेतु हेतु जैन सोसायटी नोखा की बैठक अध्यक्ष शिखरचंद पिंचा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
महामंत्री डॉ महेन्द्र संचेती ने बताया कि महावीर जन्मोत्सव के अवसर पर भजन संध्या का आयोजन 14 अप्रैल शाम 7.00 बजे सेठिया धार्मिक भवन जैन चौक में रखा जाएगा। भजन संध्या में सूरत के महावीर देसाई व रणजीत भाई द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। इसके अलावा नोखा के समग्र जैन समाज के अठाई या इससे ऊपर की तपस्या करने वाले तपस्वी भाई बहनों का अभिनंदन किया जाएगा । तप अभिनंदन कार्यक्रम का सौजन्य स्व. आसकरण पिंचा की स्मृति में उनके परिवार द्वारा किया जायेगा । भजन संध्या का सौजन्य सुंदरलाल बोथरा, मनोज कुमार लुणावत, विनोद कुमार घीया, पारस मल गोलछा, राजेन्द्र कुमार बांठिया द्वारा होगा।
बैठक में बाबूलाल जैन, बाबूलाल कांकरिया, राजेन्द्र कुमार डागा, संदीप चोरड़िया, मूलचंद सुराणा, संदीप बोथरा, भंवरलाल पिंचा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, नोखा नगरपालिका अध्यक्ष नारायण झंवर, नोखा पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि आत्मा राम तर्ड, पालिका उपाध्यक्ष निर्मल कुमार भूरा, पार्षद आरती संचेती, पार्षद विभा आंचलिया आदि शामिल होंगे।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
10 August 2021 09:49 PM