31 December 2022 10:32 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बालिका के अपहरण का मामला सामने आया है। बालिका की उम्र मात्र 13 वर्ष बताई जा रही है। बालिका की माता ने नयाशहर थाने में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
परिवादिया के अनुसार जस्सूसर गेट क्षेत्र निवासी मोहम्मद अली उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। आरोप है कि आरोपी कई दिनों से उसके घर के चक्कर निकाल रहा था। उसने धमकी भी दी थी कि अगर कोई उसके बीच में आया तो वह उसे जान से मार देगा।
आशंका है कि आरोपी बालिका से दुष्कर्म कर सकता है, निकाह कर सकता है।
नयाशहर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363 व 366-ए आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपी की तलाश जारी है।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
20 July 2020 08:12 PM