04 December 2020 06:26 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। युवती से मिलने आए युवक को पिटाई के बाद पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। युवक के साथ युवती के भाईयों द्वारा मारपीट की बताते हैं। फिर युवती के भाईयों ने ही अस्पताल पहुंचा दिया। कोटगेट थानाधिकारी धरम पूनिया ने बताया कि युवक के चोटें आईं हैं। अधिकतर मारपीट थाप मुक्कों से की गई है। पीड़ित युवक का नाम विवेक (बदला हुआ नाम) बताया जा रहा है। युवक जयपुर का बताया जा रहा है। थानाधिकारी के अनुसार आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज होगा।
RELATED ARTICLES
01 April 2021 02:43 PM