07 February 2025 11:46 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लापरवाही व तेज गति की वजह से हर दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। इन दुर्घटनाओं प्रतिदिन मौतें भी हो रही है। अब रतनगढ़ थाना क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना होने की ख़बर है। सब इंस्पेक्टर सुभाष के अनुसार घटना देर रात सवा दो बजे टीडियासर टोल नाके से पहले की है। यहां श्रीगंगानगर से जयपुर जा रही स्लीपर बस व ट्रक में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। दोनों वाहन ड्राईवर साइड से भिड़े।
दुर्घटना में दोनों चालकों सहित 23 यात्री घायल हुए। सभी को नजदीकी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से आठ यात्रियों को हायर सेंटर रेफर किया गया। वहां से कुछ को जयपुर रेफर किया गया। एक यात्री की सीकर पहुंचते ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सिरसा निवासी भीमसेन के रूप में हुई।
सब इंस्पेक्टर सुभाष के अनुसार दुर्घटना भीषण थी। गनीमत रही कि अधिक मौतें नहीं हुईं। स्लीपर बस शेखावत ट्रेवल्स की बताई जा रही है।
RELATED ARTICLES
09 June 2020 10:41 PM