13 December 2024 09:48 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आईजी ओमप्रकाश पासवान की स्पेशल टीम व देशनोक पुलिस ने अवैध हथियार के साथ युवक को धर दबोचा है। आरोपी की पहचान रासीसर निवासी 22 वर्षीय रमेश पुत्र सहीराम सीगड़ के रूप में हुई है। आईजी की टीम को आरोपी के पास अवैध हथियार होने की सूचना मिली थी। इस पर एक्शन लेते हुए आरोपी से 315 बोर की बंदूक जब्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ देशनोक थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी रासीसर के पास हाइवे पर चाय की दुकान लगाता है। यहां से डोडा भी बेचने की बात सामने आ रही है।

उल्लेखनीय है कि आईजी ओमप्रकाश पासवान ने संभाग स्तरीय स्पेशल टीम का गठन कर रखा है। सब इंस्पेक्टर नवनीत सिंह मय एएसआई हनुमंत सिंह, हैड कांस्टेबल 44 विमलेश बिजारणियां, कांस्टेबल 778 बाबूलाल, कांस्टेबल 1149 मुखराम, कांस्टेबल 835 मांगीलाल व कांस्टेबल 876 राजेन्द्र कुमार ने यह कार्रवाई की। हैड कांस्टेबल विमलेश की विशेष भूमिका रही। बता दें कि आईजी ओमप्रकाश के नेतृत्व वाली नवनीत सिंह मय टीम ने पिछले दिनों नशे के खिलाफ ऐतिहासिक एक्शन लिए। जिसमें करोड़ों की हेरोइन पकड़ने की कार्रवाई चर्चा में रही।
RELATED ARTICLES
02 June 2022 03:04 PM