15 December 2021 12:37 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सती माता के 384वें सतित्व दिवस पर नत्थूसर गेट के बाहर स्थित हाडीकुंडी बगीची में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके तहत 15 दिसंबर को सती माता की नवरचित मंगल गाथा का विमोचन होगा। इसी दिन सुबह दस बजे प्रथम बार संगीतमय पाठ भी होगा। संगीतमय पाठ में सूरत की कलाकार वर्षा सोनी व गीत गोविंद अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
संयोजक मनोज गोयल ने बताया कि मंगल पाठ में सती माता का अभिषेक, श्रृंगार, छप्पन भोग, मिगसर थाली, पूजन व आरती की जाएगी। मंगलपाठ का फेसबुक व यूट्यूब पर सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। मंगल पाठ समिति के रमेश अग्रवाल कालू ने बताया कि इस दिन अलसुबह सवा पांच बजे होने वाले गणेश पूजन में श्रद्धालु जोड़े से शामिल होंगे। अग्रवाल ने इस धार्मिक अनुष्ठान में समाज श्रद्धालुओं से भागीदारी निभाने की अपील की है।
RELATED ARTICLES
19 April 2024 03:36 PM