28 August 2023 01:01 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर से इस वक्त की बुरी ख़बर सामने आ रही है। कोटगेट थाना इलाके में एक युवक की ट्रेन से कटने से मौत हो गई। युवक की पहचान कानपुर देहात निवासी 35 वर्षीय कपिल के रूप में हुई है। घटना पवनपुरी रेलवे फाटक से थोड़ा आगे औद्योगिक क्षेत्र की तरफ वाले रेलवे ट्रेक पर हुई। आज सुबह करीब साढ़े छः बजे कपिल बीकानेर से जयपुर की तरफ जा रही लीलण एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। युवक की ट्रेन से इस तरह टक्कर हुई कि युवक दो हिस्सों में बंट गया। उसका पेट से ऊपर का हिस्सा करीब दो सौ मीटर दूर जाकर गिरा। वहीं पेट से नीचे का हिस्सा वहीं रह गया।
असहाय सेवा संस्थान व खादिम खिदमतगार के राजकुमार खड़गावत, ताहिर हुसैन, अब्दुल सत्तार, रमजान व सोएब ने शव के टुकड़े इकट्ठे कर पीबीएम की मोर्चरी में रखवाए।
कोटगेट थानाधिकारी बृज भूषण के अनुसार प्रथमदृष्टया मामला एक्सीडेंटल लग रहा है। मामले की जांच चल रही है।
RELATED ARTICLES
21 November 2024 06:11 PM